Homeपॉलिटिकल पाटाराजस्थान :अपने बॉस रहे गहलोत के खिलाफ सरकारी गवाह बन कर कानूनी...

राजस्थान :अपने बॉस रहे गहलोत के खिलाफ सरकारी गवाह बन कर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे लोकेश शर्मा, शर्मा के बीकानेर से चुनाव लड़ने की चर्चा भी चली थी

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, कभी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD रहे लोकेश शर्मा अब अपने बॉस रहे गहलोत के खिलाफ ही कानूनी लड़ेंगे।

लोकेश शर्मा राजस्थान के चर्चित फोन टैपिंग केस में सरकारी गवाह बन गए है, लोकेश शर्मा की अर्जी को पटियाला हाउस कोर्ट ने मंजूर कर लिया है और शर्मा अब सरकारी गवाह बनकर गहलोत के खिलाफ केस लड़ेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकेश शर्मा के सरकारी गवाह बनने पर अशोक गहलोत भी एक्टिव हो गए है, गहलोत ने इस केस के लिए देश के नामी वकील से सम्पर्क किया है।

लोकेश शर्मा गत विधानसभा चुनाव में बीकानेर में भी खासे सक्रिय रहे थे, कई दिनों तक लोकेश के बीकानेर पश्चिम से चुनाव लड़ने की चर्चा चली थी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर