Homeपॉलिटिकल पाटायोगी का शहरों का नाम बदलो अभियान जारी,अब इस ऐतिहासिक शहर का...

योगी का शहरों का नाम बदलो अभियान जारी,अब इस ऐतिहासिक शहर का नाम बदलने वाले है यूपी के सीएम

basic ad

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से यूपी के एक ऐतिहासिक शहर का नाम बदलने की तैयारी कर रहे है। यूपी के आजमगढ़ सीट पर लोकसभा उपचुनाव हो रहा है। आजमगढ़ से अखिलेश यादव सांसद थे,अखिलेश यादव ने विधायक और यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। योगी आज आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ के समर्थन में वोट मांगने के लिए गए थे। निरहुआ भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार है। निरहुआ 2019 का लोकसभा चुनाव आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव से हार गए थे। भाजपा ने उपचुनाव में भी निरहुआ पर ही भरोसा जताया है। आजमगढ़ से अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे है। योगी ने आजमगढ़ की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा है कि यदि इस बार चूक गए तो आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने में देर हो जाएगी,इसलिए भाजपा को वोट देकर आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने में सहयोग करें।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर