Homeराजस्थानSarso Ka Bhav: राजस्थान के भाइयों में दौड़ी ख़ुशी की लहर, सरसो...

Sarso Ka Bhav: राजस्थान के भाइयों में दौड़ी ख़ुशी की लहर, सरसो का भाव 7 हजार पार

Ads

Sarso Ka Bhav: राजस्थान में सरसों की कीमतों में अचानक आई उछाल ने किसानों को बड़ी राहत दी है। शनिवार को सरसों का भाव ₹7000 प्रति क्विंटल को पार कर गया, जिससे मंडियों में भारी भीड़ देखने को मिली और किसानों के चेहरे खिल उठे। Sarso Ka Bhav Rajasthan

सरसों मंडी में अधिक दाम मिलने के कारण सरसों की खूब आवक हो रही है। शनिवार को मंडी में सरसों की ट्रॉलियां अधिक आने से करीब डेढ़ तक जाम लगा रहा। व्यापार मंडल के सचिव अमित गोयल ने बताया कि किसानों को सरसों के दामों को लेकर जो उम्मीद थी, उससे अधिक दाम मिलने के कारण किसान इस समय मंडी में सरसों लेकर आ रहे हैं. Sarso Ka Bhav Rajasthan

जहां पहले मंडी में दो और तीन हजार कट्टे आ रहे थे। वहीं सरसों के भाव शनिवार को 7121 रुपए प्रति क्विंटल होने के कारण 25 हजार कट्टे आए। सरसों के दाम डेढ़ माह पहले 5900 से 6000 हजार रुपए के दाम थे। डेढ़ माह में 1200 सौ रुपए की तेजी आई है। अब तक 1400 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। व्यापारी भूपेन्द्र गोयल ने बताया कि तेजी का कारण पिछले साल की अपेक्षा पैदावार कम है। वहीं सरकार के पास सरसों की आवक कम है।Sarso Ka Bhav

Ads

ताजा खबर