Rajasthan Sarkari Bharti 2025: राजस्थान के युवाओं के लिए गुड न्यूज़ आ गई है. राजस्थान सरकार ने भर्तियों का पिटारा खोल दिया है. आपको बता दें RPSC ने गुरुवार को विभिन्न विभागों में कुल 12,121 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।
इन भर्तियों के माध्यम से राज्य के कृषि, पशुपालन, गृह विभाग, स्कूल एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग द्वारा वर्ष 2025 के दौरान अब तक 9 प्रमुख भर्ती विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं।
विस्तृत जानकारी व आवेदन हेतु अभ्यर्थी राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर संबंधित विज्ञापनों का अवलोकन कर सकते हैं। आयोग के सचिव ने बताया कि ये भर्तियां संबंधित विभागों से प्राप्त मांगों के आधार पर की जा रही हैं।
किस विभाग में कितने पद?
सहायक कृषि अभियंता (Agriculture Department) – 281 पद
पशु चिकित्सा अधिकारी (Animal Husbandry Department)– 1100 पद
उप निरीक्षक / प्लाटून कमांडर (Home Department – Group 1)– 1015 पद
प्राध्यापक एवं कोच (School Education Department)– 3225 पद
वरिष्ठ अध्यापक (Secondary Education Department)– 6500 पद
आवेदन की तारीख
सहायक कृषि अभियंता: 28 जुलाई से 26 अगस्त
पशु चिकित्सा अधिकारी: 5 अगस्त से 3 सितंबर
प्राध्यापक एवं कोच: 14 अगस्त से 12 सितंबर
वरिष्ठ अध्यापक: 19 अगस्त से 17 सितंबर
उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर: 10 अगस्त से 8 सितंबर


