Homeराजस्थानRajasthan Weather Update: राजस्थान में काले बादल जमकर मचा रहे तबाही, जानिये...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में काले बादल जमकर मचा रहे तबाही, जानिये कहाँ कितनी हुई बारिश?

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून 2025 ने इस बार अपनी पूरी ताकत दिखा दी है। राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियाँ, डैम और बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं।Rajasthan Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कुछ क्षेत्रों में राहत मिलने की संभावना है, जबकि कुछ हिस्सों में फिर से भारी बारिश लौट सकती है। आगामी छह घंटों के भीतर यह कमजोर होकर एक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.Rajasthan Weather Update

इससे राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की तीव्रता में बदलाव देखने को मिलेगा. आज जोधपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि अजमेर और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, भरतपुर, जयपुर, कोटा और बीकानेर संभागों में भारी बारिश की गतिविधियों में आज से कमी होने की प्रबल संभावना है.Rajasthan Weather Update

20 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी, जिससे भारी बारिश से एक सप्ताह तक राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, पूर्वी राजस्थान में 27-28 जुलाई के आस-पास नया भारी बारिश का दौर फिर से सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है, जिससे सावधानी बरतने की जरूरत है.Rajasthan Weather Update

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अब तक हुई वर्षा का रिकॉर्ड भी जारी किया गया है. नैनवा (बूंदी) में सबसे अधिक 234 मिमी वर्षा दर्ज हुई है. अजमेर संभाग के मांगलियावास में 190 मिमी, नसीराबाद में 180 मिमी, और प्रतापगढ़ में 160 मिमी बारिश हुई है. राजस्थान के अन्य स्थानों जैसे बीसागांव (150 मिमी), सरमथुरा (140 मिमी), टिकेतगढ़ (140 मिमी), पुष्कर (130 मिमी) और देवगढ़ (120 मिमी) में भी अच्छी मात्रा में वर्षा हुई है. जोधपुर शहर में 59.8 मिमी और बाड़मेर में 56.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि जयपुर में 35 मिमी बारिश हुई. Rajasthan Weather Update



ताजा खबर