Homeराजस्थानRajasthan Weather: राजस्थान में फिर से काले बादल तबाही मचाने को तैयार,...

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर से काले बादल तबाही मचाने को तैयार, 27 जुलाई से भारी बारिश के आसार

Rajasthan Weather: राजस्थान वालों ऑफिस जाओ या किसी यात्रा पर निकल रहे हो तो छाता साथ ही रखना। राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से 24 जुलाई के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 27 जुलाई से 30 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जुलाई को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

वहीं, भरतपुर और कोटा संभाग में 23 जुलाई को कहीं-कहीं तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। 24 से 26 जुलाई के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

हालांकि, 27 जुलाई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में अति भारी बारिश, जबकि भरतपुर, जयपुर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के संकेत हैं।Rajasthan Weather



ताजा खबर