Homeराजस्थानराजस्थान की बेटियों के लिए गुड न्यूज़, अब पिता के सिर से...

राजस्थान की बेटियों के लिए गुड न्यूज़, अब पिता के सिर से हटेगा पढ़ाई लिखाई का बोझ, राजस्थान सरकार 7 किश्तों में देगी 1.50 लाख रूपये, जानिए पात्रता शर्ते व आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Rajshri Yojana: लाडो प्रोत्साहन योजना राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई एक सामाजिक योजना है. यह राज्य में बालिका शिक्षा बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है। यह योजना पहले राजश्री योजना के नाम से जानी जाती थी, जिसे अब विस्तार देते हुए ₹1.50 लाख की सहायता राशि के साथ ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ में बदल दिया गया है।Rajasthan Ladli Yojana

यह योजना 1 अगस्त 2024 से पूरे राजस्थान में प्रभावी हो चुकी है। बता दें कि पहले यह राशि 1 लाख रुपए थी, जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 मार्च 2025 को बजट चर्चा के दौरान बढ़ाने की घोषणा की थी। यह योजना 1 अगस्त 2024 से पूरे राजस्थान में लागू हुई। Rajasthan Ladli Yojana

बालिका को यह राशि सात किश्तों में सीधे बैंक खाते में डीबीटी के जरिए दी जाएगी। पहली छह किश्तें माता-पिता के खाते में और अंतिम किश्त बालिका के खाते में तब मिलेगी जब वह स्नातक की पढ़ाई पूरी कर 21 साल की उम्र पूरी कर लेगी। Rajasthan Ladli Yojana

बता दें कि मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत 1 जून 2016 को की गई थी। इस योजना का लाभ राज्य की उन सभी बालिकाओं को मिल रहा है, जिनका जन्म 1 जून 2016 के बाद हुआ है। योजना का संचालन महिला अधिकारिता विभाग करेगा और हर तीन महीने में कलेक्टर इसकी समीक्षा करेंगे।Rajasthan Ladli Yojana

पात्रता
लड़की राजस्थान की निवासी होनी चाहिए।जन्म 1 जून 2016 या उसके बाद होना चाहिए। माता-पिता के पास आधार और भामाशाह कार्ड होना जरूरी। जन्म किसी JSY पंजीकृत सरकारी या निजी अस्पताल में हुआ हो।अधिकतम दो बेटियों को ही लाभ मिलेगा। Rajasthan Ladli Yojana

जरूरी दस्तावेज
माता-पिता का आधार और भामाशाह कार्ड, बालिका का आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रवेश प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो। Rajasthan Ladli Yojana

इस प्रकार किश्तों में मिलेंगे डेढ़ लाख
जन्म के समय 2,500, एक साल की उम्र और टीकाकरण पूरा होने पर 2,500, पहली कक्षा में प्रवेश पर 4,000, छठी कक्षा में प्रवेश पर 5,000, दसवीं कक्षा में प्रवेश पर 11,000, बारहवीं कक्षा में प्रवेश पर 25,000, स्नातक उत्तीर्ण और 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर 1,00,000 रूपये मिलेंगे। Rajasthan Ladli Yojana

आवेदन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाकर नजदीकी अस्पताल को देंगी। सभी विवरण RCH रजिस्टर में दर्ज कर, PCTS पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री की जाएगी। जिनके पास भामाशाह कार्ड नहीं है, उन्हें ई-मित्र केंद्र से बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। दस्तावेजों की जांच के बाद किश्तें दी जाएंगी। Lado Incentive Scheme 2025



ताजा खबर