

Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti: राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti के लिए संक्षिप्त विज्ञप्ति जारी कर दी है। इस बार 7759 पदों पर भर्तियाँ निकाली गई हैं, जिनमें Level-1 (कक्षा 1–5) के लिए 5636 पद और Level-2 (कक्षा 6–8) के लिए 2123 पद आरक्षित हैं।
राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का चयन रीट मेन्स एग्जाम के जरिए होगा जो कैलेंडर के मुताबिक 17 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 के बीच होगी। रिजल्ट 10 जुलाई 2026 को आएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कहा है कि उपरोक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र व पंजीयन शुल्क के संबंध में जल्द ही सूचना विस्तृत विज्ञापन में अलग से दी जाएगी। आवेदन जल्द ही rssb.rajasthan.gov.in पर शुरू होंगे।
योग्यता की बात करें तो प्राथमिक अध्यापक भर्ती लेवल-1- 12वीं पास, डीएलएड, रीट लेवल-1 पास। उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती लेवल-2 – ग्रेजुएशन, बीएड और रीट लेवल-2 पास। दोनों पदों के लिए आयु सीमा – 21 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है।
7759 थर्ड शिक्षक भर्ती को लेकर रीट मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में रोष है। उनका कहना है कि बोर्ड व सरकार की तरफ से 10 हजार पदों पर भर्ती निकलने की बात कही गई थी लेकिन अब 7759 ही वैकेंसी निकली हैं। Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti


