Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गई नई IAS Transfer List 2025 में कुल 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
इससे पहले पिछले महीने ही 62 IAS अफसरों का तबादला किया गया था। इसके साथ ही 91 आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इस तबादले में ज्यादातर नवीन नियुक्त अधिकारी शामिल हैं, जिनकी प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद उन्हें अलग-अलग जिलों में उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
किसे मिली कौन सी पोस्टिंग?
आईएएस अधिकारी का नाम बैच वर्ष नई जिम्मेदारी जिला
यथार्थ शेखर 2022 उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट बाड़मेर
सोनिका कुमारी 2022 सीईओ, उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड उदयपुर
राहुल श्रीवास्तव 2023 उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट बाली (पाली)
भारत जय प्रकाश मीना 2023 उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर)
अवुला साईकृष्ण 2023 उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट गिर्वा (उदयपुर)
रजत यादव 2023 उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट किशनगढ़ (अजमेर)
महिमा कसना 2023 उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट बीकानेर
सोनू कुमारी 2023 उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट पाली
अक्षत कुमार सिंह 2023 उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा
नयन गौतम 2023 उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट श्रीगंगानगर
माधव भारद्वाज 2023 उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट अलवर
गरिमा नरुला 2023 उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट अजमेर


