Homeराजस्थानJaipur News: राजस्थान में सहकारिता को नई उड़ान, ‘सहकार एवं रोजगार...

Jaipur News: राजस्थान में सहकारिता को नई उड़ान, ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ में अमित शाह का बड़ा ऐलान

Jaipur News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में आयोजित ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ में राजस्थान की सहकारी योजनाओं और उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे आने वाले वर्षों में देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने 8000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और सहकारिता क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

Rajasthan Sahkarita Vikas को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के प्रयास अब और तेज हो गए हैं। अमित शाह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में सहकारिता संबंधी उपलब्धियों की तारीफ़ की. गृह मंत्री शाह ने पन्नाधाय, भामाशाह समेत राजस्थान की कई विभूतियों को प्रणाम करते हुए संबोधन की शुरुआत की. अमित शाह ने कहा कि पिछले 100 वर्षों के भीतर सहकारिता ने भारत के विकास में योगदान दिया, लेकिन अगले 100 साल सहकारिता के 100 साल हैं.

आज 99 फीसदी ग्रामीण क्षेत्र में सहकारिता की सक्रिय भूमिका है. 8 लाख 50 हजार को-ऑपरेटिव के माध्यम से 31 करोड़ लोग जुड़े हैं. उन्होंने कहा, “आज राजस्थान देश के कृषि विकास में बड़ा योगदान कर रहा है. मूंगफली, ज्वार, चना और तिलहन के मामले में राजस्थान की उपलब्धियां गिनाईं. ऊंटनी के दूध पर रिसर्च शुरू किया है, ताकि आने वाले दिनों में ऊंट के अस्तित्व पर खतरा नहीं आएगा.”

वे आगे बोले राजस्थान सरकार ने इतने कम समय में बहुत सारे काम किए हैं. केंद्र सरकार की सारी योजनाओं का क्रियान्वयन बहुत अच्छी तरह से हो रहा है. इन्होंने सहकारिता के सभी प्रयासों में राजस्थान को देश में एक से पांच में लाने का काम किया है. आज राजस्थान में सहकारिता मजबूत हुई है.” केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि राजस्थान पेपर लीक से त्रस्त था, राजस्थान की सरकार ने एसआईटी गठित कर पेपर माफियाओं के खिलाफ संदेश भेजा.

गृहमंत्री ने प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए राइजिंग राजस्थान, पेट्रोल-डीजल में वैट कटौती, एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी समेत कई कामकाज गिनाए. साथ ही कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा को एक और काम के लिए बधाई देना चाहता हूं. सहकारिता के मामले में राजस्थान को मजबूत किया है. कांग्रेस के राज में देश आतंकवादी हमलों से घिरा था, लेकिन मोदीजी के राज में देश मजबूत हुआ है.



ताजा खबर