Homeराजस्थानRajasthan New Railway Line: अब खाजूवाला से जैसलमेर तक दौड़ेगी ट्रेन, ...

Rajasthan New Railway Line: अब खाजूवाला से जैसलमेर तक दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे ने दी नई रेल लाइन को मंजूरी

Rajasthan New Railway Line: खाजूवाला-जैसलमेर के बीच नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी तेज़ हो गई है। भारतीय रेलवे ने इस परियोजना के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति दे दी है और 6.50 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। Khajuwala Jaisalmer Rail Line

शीघ्र ही इस रेल खंड के लिए लाइन बिछाने का सर्वे शुरू होगा। इस रेल लाइन के बनने के बाद पर्यटन और कारोबार के भी पंख लेगेंगे। लोगों को राजगोर मिलेगा और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। खाजूवाला-जैसलमेर के बीच करीब 260 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित रेललाइन से श्रीगंगानगर से जैसलमेर होते हुए गुजरात के भुज तक सीधी रेल कनेक्टिविटी का रास्ता खुल जाएगा। Khajuwala Jaisalmer Rail Line

इससे पहले अनूपगढ़ से बीकानेर व खाजूवाला के बीच सर्वे पूरा हो चुका है। नए मार्ग की स्वीकृति से पश्चिमी सीमावर्ती पट्टी में रेल नेटवर्क की रीढ़ मजबूत होने जा रही है।
गौरतलब है कि केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल लंबे समय से खाजूवाला को जैसलमेर व बीकानेर से जोड़ने के लिए प्रयासरत रहे हैं। उनका मानना है कि यह परियोजना सामरिक दृष्टि से अहम होगी। Khajuwala Jaisalmer Rail Line

सीमावर्ती सुरक्षा बलों की आवाजाही को सुगम बनाएगी। औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर खोलेगी। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने भी सर्वे स्वीकृति पर केंद्र का आभार जताया है। खाजूवाला, छतरगढ़ और अनूपगढ़ जैसे कस्बों के हजारों लोग आज भी रेल से पूरी तरह कटे हुए हैं। जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर होने के कारण यातायात के लिए निजी बसों पर निर्भरता बनी हुई है। Khajuwala Jaisalmer Rail Line

नई रेललाइन से इन ग्रामीण क्षेत्रों को सीधी सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रियों को फलौदी, रामदेवरा, जैसलमेर और बाड़मेर तक जाने में आसानी होगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की पश्चिमी सीमाओं पर यातायात और सैन्य संसाधनों की तेजी एक प्राथमिकता बन चुकी है। राजस्थान में इस समय पश्चिमी सीमा से लगते इलाकों में रेलवे का पुनर्संरचना कार्य तेज़ी पर है। बीकानेर-श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ के बाद अब खाजूवाला-जैसलमेर लिंक प्रदेश के रेल नक्शे में बड़ा विस्तार जोड़ने जा रहा है। Rajasthan New Railway Line



ताजा खबर