Homeराजस्थानTrain Cancelled: राजस्थान से दिल्ली जानें वाले यात्रीगण ध्यान दें! रद्द रहेंगी...

Train Cancelled: राजस्थान से दिल्ली जानें वाले यात्रीगण ध्यान दें! रद्द रहेंगी 27 ट्रेनें, इन ट्रेनों का बदला रुट, देखें लिस्ट

Train Cancelled: दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के अपग्रेडेशन के चलते 20 से 29 जुलाई 2025 तक उत्तर पश्चिम रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। इससे राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और अन्य राज्यों के यात्रियों को यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।

इस दौरान कुल 27 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, 8 ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित होंगी और 22 ट्रेनों को डाइवर्ट किया गया है। सबसे ज्यादा असर जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और बाड़मेर रूट पर पड़ा है। आपको बता दें रोजाना हजारों यात्रियों को दिल्ली पहुंचाने वाली जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर एक्सप्रेस (12985/86) को 21 से 28 जुलाई तक रद्द कर दिया गया है।

ये प्रमुख ट्रेनें रद्द
जयपुर-दिल्ली डबल डेकर (12985/86) – 21 से 28 जुलाई

बीकानेर-दिल्ली सराय (12458) – 20 से 27 जुलाई

जोधपुर-दिल्ली सराय (22422, 12464) – 21 से 29 जुलाई

सीकर-दिल्ली सराय (14713/14) – 25 जुलाई

इंदौर-दिल्ली सराय (19337/38) – 20, 21, 27, 28 जुलाई

राजकोट-दिल्ली सराय (20913/14) – 24, 25 जुलाई

पोरबंदर-दिल्ली सराय (20937/38) – 22, 24, 26, 28 जुलाई

भुज-दिल्ली सराय (20983/84) – 25, 26 जुलाई

उदयपुर-दिल्ली सराय (22985/86) – 27 जुलाई

इन प्रमुख ट्रेनों का बदला रुट
सियालदाह-बीकानेर (12259) – 23, 27 जुलाई

हावड़ा-बाड़मेर (12323) – 22, 25 जुलाई

बीकानेर-हावड़ा (12372) – 24 जुलाई

अजमेर-जम्मूतवी (12414) – 23 से 27 जुलाई

जैसलमेर-दिल्ली (14088) – 26, 27 जुलाई

कामाख्या-भगत की कोठी (15624) – 25 जुलाई

मुजफ्फरपुर-पोरबंदर (19270) – 27 जुलाई

ओखा-देहरादून (19565/66) – 25, 27 जुलाई

वाराणसी-साबरमती (20963/64) – 24, 26 जुलाई

 



ताजा खबर