Homeब्रेकिंग न्यूजRajasthan: भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की हुई मौत, मुख्यमंत्री ने...

Rajasthan: भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की हुई मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना

आपणी हथाई Rajasthan न्यूज,राजस्थान के फलोदी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फलोदी के मतोड़ा में यात्रियों से भारी टेंपो ट्रेवलर टूरिस्ट बस खड़े ट्रेलर में घुस गई। हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार टूरिस्ट बस में सवार सभी लोग जोधपुर से कोलायत में कपिल मुनि के दर्शन कर लौट रहे थे रास्ते में मतोड़ा थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो ट्रेवलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना आज शाम करीब 6.30 बजे भारत माला हाईवे पर हुई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे को लेकर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि, “फलोदी के मतोडा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”



ताजा खबर