Rajsthan News: राजस्थान सरकार ने जयपुर के आसपास सैटेलाइट टाउन विकसित करने की योजना बनाई है। इस पहल का उद्देश्य राजधानी जयपुर पर बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करना और शहरी विकास को बढ़ावा देना है। Jaipur Satellite Town Development
नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि सरकार ने योजना की फिजिबिलिटी स्टडी शुरू कर दी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों से बातचीत जारी है। खर्रा ने कहा कि हम जयपुर शहर के आसपास सैटेलाइट टाउन बनाने के लिए एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ बातचीत कर रहे हैं। Jaipur Satellite Town Development
हमें उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में इसकी फिजिबिलिटी पूरी हो जाएगी।यूडीएच विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी और हैदराबाद सूचना प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सिटी की तर्ज पर सैटेलाइट टाउन विकसित करना चाहती है। Jaipur Satellite Town Development
सरकार ने बस्सी, बगरू, चौमूं, चाकसू, जोबनेर और कोटपूतली जैसे कस्बों को सैटेलाइट सिटी के रूप में विकसित करने का खाका तैयार किया है। झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि एक बार सैटेलाइट टाउनशिप के लिए स्थान और योजना पर निर्णय हो जाए तो ऐसे शहरों के लिए परिवहन संपर्क का विश्लेषण करने के लिए नई फिजिबिलिटी स्टडी तैयार की जाएगी। प्रस्तावित कस्बों को मेट्रो से जोड़ने की भी योजना है। Jaipur Satellite Town Development
भजनलाल सरकार ने अपने पहले बजट 2024-25 में सैटेलाइट टाउनशिप बनाने की घोषणा की थी। प्रदेश के जयपुर जैसे बड़े शहरों पर आबादी का बोझ कम करने के लिए सैटेलाइट टाउन का प्लान तैयार हुआ है, ताकि मुख्य शहर पर दबाव कम हो और सुव्यवस्थित विकास हो सके। Jaipur Satellite Town Development
सैटेलाइट टाउन बनने से स्थानीय लोगों को नौकरी, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, बड़े पार्क, शॉपिंग सेंटर, मॉल्स व अन्य खास सुविधा वहीं मिलेगी, जिससे उनको शहरों की तरफ मुंह नहीं ताकना पड़ेगा। अब जयपुर के ज्यादा आबादी वाले इलाकों से परिवार आउटर जयपुर की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। Jaipur Satellite Town Development
ऐसे में यदि सैटेलाइट टाउन पूरी तरह से विकसित हो जाएं और उनकी जयपुर से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाए तो लोग रहने और आर्थिक गतिविधियों के लिए इन कस्बों को प्राथमिकता देंगे। क्योंकि जयपुर की तुलना में कस्बों में प्रोपर्टी के दाम भी अभी कम हैं। Jaipur Satellite Town Development
भविष्य में राजस्थान के बस्सी, बगरू, चौमूं, चाकसू, जोबनेर, कोटपुतली, दूदू, जोबनेर, फुलेरा, रींगस, श्रीमाधोपुर, खाटूश्यामजी, पीपाड़ शहर, बिलाड़ा, सोजत, बालेसर साटन, पुष्कर, किशनगढ़, कैथून, केशोरायपाटन, कुम्हेर, नगर, शाहपुरा, सांचौर, निवाई, नवलगढ़, नदबई, बांदीकुई आदि सैटेलाइट टाउन बनाए जा सकते हैं। हालांकि इसमें बदलाव भी संभव है। Jaipur Satellite Town Development
सैटेलाइट टाउन के तहत मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो लोगों को चौबीस घंटे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। हर घर तक सीवरेज सुविधा के साथ औद्योगिक व कृषि उपयोग के लिए परिशोधित पानी की उपलब्धता कराई जाएगी। ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी तरीके से लागू करते हुए शहर को जीरो वेस्ट मॉडल की ओर अग्रसर किया जाएगा। Jaipur Satellite Town Development
शहर की विरासत को सहेजने के साथ-साथ मनोरंजन, पर्यटन, शॉपिंग सेंटर्स, मॉल, चिकित्सा और सौन्दर्यीकरण की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट्स में सौर ऊर्जा को प्राथमिकता दी जाएगी और इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जाएंगे। ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सड़कों की री-मॉडलिंग की जाएगी और पर्याप्त पार्किंग स्थलों का निर्माण होगा। Rajsthan News


