
आपणी हथाई न्यूज, आज दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जाना है। दुबई स्थित ICC क्रिकेट अकेडमी में स्थानीय मीडिया ने जो देखा उससे दो बातों का कयास लगाए जा रहें है। कल प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा काफी देर तक बातचीत करते नजर आए थे।
पहली बात यह है कि भारत जीते या हारे, आज का मैच रोहित शर्मा का बतौर टीम इंडिया कप्तान आखिरी मैच होगा। रोहित टी टवेंटी क्रिकेट पहले ही छोड़ चुके है, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित आखिरी टेस्ट नहीं खेले थे, इसलिए तीनों फॉर्मेट से रोहित का बतौर कप्तान कल लास्ट दिन होगा।
अगर आज भारत जीत गया तो रोहित खुद ही रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते है। रोहित 2027 के वन डे वर्ल्ड कप तक करीब 40 की उम्र के हो जाएंगे, इसलिए कल रोहित शर्मा फाइनल जीतकर पॉजिटिव नोट पर कप्तानी और इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते है।
मनोज रतन व्यास


