HomeबीकानेरSports: बीकानेर की बेटियों ने नागौर में किया कमाल, राज्य स्तरीय...

Sports: बीकानेर की बेटियों ने नागौर में किया कमाल, राज्य स्तरीय सब जूनियर सॉफ्टबाल प्रतियोगिता की बनी विजेता

आपणी हथाई न्यूज,38 वीं राज्य स्तर सब जूनियर सॉफ्टबाल प्रतियोगिता जो कि दिनांक 26 से 29 दिसंबर तक नागौर में आयोजित हुई उसमें बीकानेर की बालिकाओं ने फाइनल में मेजबान नागौर को 04-01 होम रन से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

बीकानेर की खिलाड़ी प्रियंका रावत व एंजेल बिश्नोई का इस ख़िताबी जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा‌। विजेता दल में प्रशिक्षक चित्रा कुमारी, मैनेजर प्रतिभा आचार्य, जिला अध्यक्ष दीपक गौड़, गिरधर गोपाल व मोहन पूनिया शामिल थे। जिला सचिव सुबोध मिश्रा ने बताया कि विजेता दल का शानदार स्वागत किया गया और एक सम्मान समारोह का आयोजन कर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।



ताजा खबर