
आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में कल से एम.बी. ज्वेलर्स द्वारा आयोजित टीटीएल (टर्बो टर्फ लीग) 2026 का धमाकेदार आगाज होगा। टूर्नामेंट में शहर की विभिन्न टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
आयोजन समिति से जुड़े लोकेश जोशी और आशीष जोशी ने बताया की कल लगातार चार रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शाम 5:00 बजे श्री जी क्रिकेट बनाम सलासर टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसी तरह दूसरा मैच टीम MCB बनाम ब्रदर्स 11 के बीच,तीसरा मैच एमबी ज्वेलर्स 11 बनाम SPG स्ट्राइकर्स के बीच व चौथा मैच पावर प्ले 360 बनाम टीडेजा XI के बीच खेला जएगा। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 11100 व उपविजेता टीम को 5100 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ़ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बल्लेबाज और हर मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा।
टूर्नामेंट के मुख्य प्रयोजक एम.बी.ज्वेलर्स के संचालक मनमोहन सोनी ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है।


