

आपणी हथाई न्यूज,सांख्य दर्शन के प्रणेता महर्षि कपिल की तपोभूमि धार्मिक नगरी कोलायत स्थित चमत्कारी गणेश मंदिर में भव्य और दिव्य छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान मंदिर परिसर में आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई और भगवान गणेश के 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया, जिसमें विविध प्रकार के मिष्ठान, नमकीन, फल और पारंपरिक पकवान शामिल हैं। छप्पन भोग के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
मंदिर कमेटी के सदस्य ने बताया प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस छप्पन भोग कार्यक्रम के प्रति भक्तों में गहरी आस्था है। यह आयोजन क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए किया जाता है, जिसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।


