Bikaner: बीकानेर में सर्व ब्राह्मण सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का होगा निशुल्क आयोजन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner: बीकानेर में सर्व ब्राह्मण सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का होगा निशुल्क आयोजन

Bikaner: बीकानेर में सर्व ब्राह्मण सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का होगा निशुल्क आयोजन

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, धर्म नगरी बीकानेर मेस र्व ब्राह्मण समाज के लिए निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के लिए फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

- Advertisement -Ads

आयोजकों के अनुसार प्रायश्चित कर्म का आयोजन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी, 5 फरवरी 2026 (शाम 4 बजे) को किया जाएगा। वहीं यज्ञोपवीत संस्कार का मुख्य कार्यक्रम फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी, 6 फरवरी 2026 (सुबह 8 बजे) संपन्न होगा।

यह आयोजन रताणी व्यासों की बगीची, धर्म नगर द्वार के बाहर, बीकानेर स्थित परिसर में होगा। आयोजक मंडल की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम पूर्णत: निशुल्क रहेगा और इच्छुक परिवार निर्धारित तिथि तक फार्म भरकर पंजीकरण करा सकते हैं।

आयोजन से जुड़े प्रतिनिधियों ने अधिकाधिक परिवारों से सहभागिता की अपील की है। साथ ही संपर्क नंबर जारी करते हुए बताया गया कि किसी भी जानकारी के लिए आयोजन समिति के सदस्यों से सीधे संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर