HomeबीकानेरBikaner:विधानसभा चुनाव से पूर्व रामेश्वर डूडी फिर आए एक्शन में,कर दिया अपनी...

Bikaner:विधानसभा चुनाव से पूर्व रामेश्वर डूडी फिर आए एक्शन में,कर दिया अपनी राजनीतिक इच्छा को प्रकट

basic ad

आपणी हथाई न्यूज़,राजस्थान के पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने इरादों को स्पष्ट कर दिया है। डूडी राजस्थान के बीकानेर में आगामी 26 अप्रैल को बड़ा किसान सम्मेलन को आयोजित करने जा रहे है। किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी आने की पूरी संभावना है। डूडी ने आज ऐलान किया कि वह अपनी परम्परागत सीट नोखा से ही चुनाव लड़ेंगे। डूडी ने कहा कि पिछली बार थोड़े से मार्जिन से वो हार गए थे लेकिन अब नोखा की जनता पछता रही है। डूडी के ऐलान से साफ हो गया है कि डूडी नोखा से ही चुनाव लड़ेंगे। डूडी के लूणकरणसर या डूंगरगढ़ से चुनाव लड़ने की खबरें निराधार साबित हुई।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर