


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में नशाखोरी और नशा तस्करी को लेकर बीकानेर पुलिस लगातार कार्यवाहियां कर रही है। इसी कड़ी में बीकानेर की गंगाशहर पुलिस ने 30 ग्राम एमडी नशे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को पहचान चौपड़ा बाड़ी आनंद सोनी के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को 12 अन्य लोगों की जानकारी हासिल हुई है जो तस्करी में शामिल थे। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामलें की जांच शुरू कर दी है। मामलें की आगे की जांच नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई को सौंपी गई है।


