Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : CJP पार्टी के तीन बड़े किरदारों में एक राजस्थान का...

पॉलिटिक्स : CJP पार्टी के तीन बड़े किरदारों में एक राजस्थान का , कौन है आशुतोष रांका ? जो अब आये सुर्खियों में

basic ad

पॉलिटिक्स आपणी हथाई न्यूज, हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट ने पूरे देशभर में माहौल बना दिया। नतीजा ये निकला कि सरकार को युवाओं की मांग के आगे झुकना पड़ा। इस आंदोलन में मुख्य किरदारों की बात करे तो सोनम वांग्चुक के अलावा तीन बड़े किरदार उभरकर सामने आए है। अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका। अभिजीत दीपके कॉकरोच पार्टी के संस्थापक है तो वही स्वतंत्र पत्रकार सौरभ दास और आशुतोष रांका आंदोलन में प्रवक्ता की मुख्य भूमिका में थे। इन दोनो की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, बातचीत और रणनीति से ही यह आंदोलन सफलता के झंडे गाड़ पाया है।

कौन है आशुतोष रांका

राजस्थान के जयपुर से आने वाले आशुतोष रांका का शुरुआती पढ़ाई  देश में हुई है। इसके बाद रांका ने आईआईटी कानपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद ब्रिटेन चले गए थे । दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में गिने जाने वाले लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस इन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया।  आशुतोष ने पढ़ाई के द्वारा नीति निर्माण और सरकारी व्यवस्थाओं को गहराई से समझा।  उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद आशुतोष ने लंदन में वैश्विक कंसलटिंग कंपनी मेंकंजी एंड कंपनी के साथ काम किया और वर्ष 2022 से 2022 तक आशुतोष में कंसलटिंग और ग्लोबल पॉलिसी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया।

मैकेंजी छोड़ने के बाद आशुतोष रांका ने ग्लोबल हेल्थ से जुड़े एक संगठन में सीनियर एसोसिएट के रूप में भी काम किया।  उनका कार्य स्वास्थ्य नीति , सार्वजनिक व्यवस्था और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित था। यही अनुभव  CJP के छात्र आंदोलन में उनकी भूमिका को अलग पहचान देता है । आशुतोष की लिंकडइन प्रोफाइल बताती है कि उनकी सबसे बड़ी रुचि पॉलिटिक्स और पब्लिक पॉलिसी है।  उन्होंने अपने परिचय में लिखा है कि वह भारत में सार्वजनिक जीवन के माध्यम से बड़े स्तर पर बदलाव लाने चाहते हैं उनका मानना है कि बेहतर नीतियों और जवाब देह शासन व्यवस्था समाज में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकती।

जब कॉकरोच जनता पार्टी ने छात्रों के मुद्दे को लेकर अपना ध्यान शुरू किया था ,तब आशुतोष रांका उससे जुड़े और पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद में लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस, मीडिया से बातचीत और सरकार के साथ होने वाली चर्चाओं में पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आने लगे। आईआईटी कानपुर और LSE जैसी संस्थाओं से पढ़ाई करने के बाद आशुतोष रांका कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता के रूप में लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।



ताजा खबर