


Bollywood आपणी हथाई न्यूज, फ़िल्म अभिनेता आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बंटवारा 1947 मूवी को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद ये फ़िल्म अब बॉक्स आफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने बिना किसी कट के इस मूवी को A ग्रेड सर्टिफिकेट दे दिया है।
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ये फ़िल्म भारत पाक विभाजन में बिखरते परिवारों की भावनात्मक कहानी को बयां करेगी। फ़िल्म की कहानी को मशहूर लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नइ देख्या ओ ज्मयाई नइ’ से प्रेरित बताया जा रहा है।
फ़िल्म के कलाकारों की बात करे तो इस मूवी में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका है। वही शबाना आज़मी, अली फ़ज़ल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह भी नजर आएंगे। फ़िल्म में आ आर रहमान का संगीत है। फ़िल्म की रिलीज डेट 14 अगस्त बताई जा रही है।


