HomeबीकानेरRajasthan Breaking : धमाके के बाद फाइटर मिग-29 विमान हुआ क्रैश,पायलट सुरक्षित

Rajasthan Breaking : धमाके के बाद फाइटर मिग-29 विमान हुआ क्रैश,पायलट सुरक्षित

आपणी हथाई न्यूज, सोमवार की रात 10 बजे के करीब बाड़मेर के उतरलाई एयरबेस के पास मिग 29 फाइटर विमान में अचानक आग लग गई जिसके बाद तेज धमाके के बाद विमान भी क्रैश हो गया। गनीमत रही कि विमान में मौजूद दोनों पायलट ने समय रहते सुरक्षित इजेक्ट कर लिया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बाड़मेर कॉलेक्टर निशांत जैन, एसपी नरेंद्र सिंह मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए।

जानकारी के अनुसार प्लेन जहां क्रैश हुआ वो आबादी वाला इलाका है। पायलट प्लेन को एक खेत की तरफ ले गए थे। बरहाल खेत को 400 मीटर तक सीज कर दिया गया है।



ताजा खबर