

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि चोर मकान से 20 हजार रुपये नकद भी ले गए।

पुलिस के अनुसार, इस संबंध में प्रेमप्रकाश (30) निवासी तिलकनगर, राजपूत भवन के पास, गुरुद्वारा गली नंबर 2 ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन देवकी के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मकान से कीमती आभूषण और नकदी गायब मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

शिकायत के आधार पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगाने के प्रयास कर रही है। फिलहाल चोरी की वारदात को लेकर जांच जारी है।



