

दुनियादारी आपणी हथाई न्यूज, एशिया के चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीनों देशों में भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की गईं। वहीं, अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद जान-माल के नुकसान की खबर है। भूकंप के झटकों से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में सुबह करीब 5:54 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जबकि पाकिस्तान में सुबह 4:56 बजे 4.9 तीव्रता और चीन में सुबह 6:05 बजे 4.4 तीव्रता के झटके महसूस किए जाने की बात कही गई है। इससे पहले गुरुवार को चीन के दूरदराज उतरी तिब्बत क्षेत्र में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने की जानकारी दी गई थी। इस घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत और 35 के घायल होने की खबर है। प्रभावित इलाकों में मकानों को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसात चीन के तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार, 22 अक्टूबर की रात आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र तिब्बत के नागचू क्षेत्र के निकट बताया गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसके चलते धरती में तेज कंपन महसूस किए गए।
चीनी अधिकारियों के अनुसार, भूकंप से कम से कम 339 मकान और 20 पशुशालाएं ढह गईं। प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव अभियान जारी है और 1,600 से अधिक लोगों को बचाव कार्यों में लगाया गया है। घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। भूकंप के बाद कुछ इलाकों में संचार और परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। अधिकारियों की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आने वाले दिनों में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां राहत कार्यों को चुनौती दे सकती हैं।



