Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : कोहरे के चलते पलटा ट्रक, ड्राइवर की बच गई...

Bikaner Accident : कोहरे के चलते पलटा ट्रक, ड्राइवर की बच गई जान

आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार की सुबह श्रीडूंगरगढ़ के झंझेउ मार्ग पर एक बार फिर एक सड़क हादसा देखने को मिला गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई ,हालांकि इस हादसे में ट्रक के केबिन के आगे का हिस्सा जलकर पूरी तरह खाक हो गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह श्रीडूंगरगढ़ के झंझेउ गांव के पास एक ट्रक पलट गया ।ट्रक पलटने से ट्रक के केबिन में आग भी लग गई । हालांकि समय रहते ट्रक ड्राइवर ने नीचे कूद कर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद सेरूणा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह हादसा कोहरे के चलते हुआ है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग जाम हो गया जिसे पुनः सुचारू किया गया।



ताजा खबर