

आपणी हथाई न्यूज, एक बार फिर से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इस साल की सिविल सेवा परीक्षाओ की ऑनलाइन आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाकर 21 फ़रवरी तक कर दिया है।
पहले UPSC ने लास्ट तारीख 11 फ़रवरी रखी थी, फिर बढ़ाकर 18 फ़रवरी कर दी थी और अब फिर से तीन दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया है।
फॉर्म भरने के बाद करेक्शन की डेट्स भी बढ़ा दी गई है, अब भरे गए फॉर्म में संशोधन 22 फ़रवरी से 28 फ़रवरी के बीच किया जा सकता है।
UPSC ने दो बार तारीख बढ़ाने का निर्णय वेबसाइट लिंक खुलने में लग रहें समय और फॉर्म भरने की लम्बी प्रक्रिया के कारण लिया है।
UPSC प्रीलिम्स पेपर इस वर्ष 25 मई को होगा और मेंस पेपर 22 अगस्त से होंगे। UPSC ने 22 जनवरी को कुल 979 पदो के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।
मनोज रतन व्यास


