

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। परिवादी नितिन दंडवानी के अनुसार उनके पिता मनोहरलाल सिंधी पूगल रोड पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक अज्ञात टैक्सी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा वाहन चालक की तलाश जारी है।


