बॉलीवुड : फिल्म अभिनेता डीनो मोरिया को मुम्बई पुलिस ने किया तलब, घोटालें से जुड़ा है मामला

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया एक घोटाले में फंसते नजर आ रहे है। मोरिया को मीठी नदी से गाद निकालने के घोटाले के सिलसिले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने तलब किया है। यह मामला 65 करोड़ रुपये से अधिक के कथित दुरुपयोग से जुड़ा है, जिसे मीठी नदी की सफाई के लिए आवंटित किया गया था। जो कि मुंबई के फ्लड मैनेजमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है।रिपोर्ट्स के मुताबिक डिनो मोरिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, क्योंकि जांचकर्ताओं को उनके, उनके भाई सैंटिनो मोरिया और मुख्य आरोपी केतन कदम के बीच कई फोन कॉल मिले, इनकी जांच अभी की जा रही है।

क्या है ये घोटाला

इस घोटाले में बीएमसी द्वारा गाद निकालने और ड्रेजिंग मशीनों को किराए पर लेने में पैसे का दुरुपयोग का शक है। इकोनॉमिक क्राइम ब्रांच (ईओडब्ल्यू) का दावा है कि कदम और जय जोशी ने कोच्चि स्थित मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से ली गई मशीनों के लिए नगर निगम से वास्तविक लागत से कहीं अधिक शुल्क लिया। अधिकारियों का मानना ​​है कि यह मैटप्रॉप के कुछ कर्मचारियों और बीएमसी के स्टॉर्म वाटर ड्रेन (एसडब्ल्यूडी) विभाग के अधिकारियों की मदद से किया गया था।

डीनो मोरिया एक एक्टर और फॉर्मर मॉडल हैं, जिन्होंने 1990 के दशक में लोकप्रियता हासिल की। डिनो हिंदी, तमिल और कन्नड़ सिनेमा में 50 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए हैं।डिनो मोरिया फिलहाल नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में नजर आ रहे हैं।इसके बाद वे ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे।

Latest articles

Railway: गर्मियों की छुटिटयों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए…

आपणी हथाई न्यूज,रेलवे द्वारा गर्मियों की छुटिटयों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए...

Bikaner: पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए 9 जून को आयोजित होगा शिविर

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर संभाग के राज्य सेवा के पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान...

Power cut: कल बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक है, के...

Bikaner:स्व.श्री फकीरचंद जी व्यास की चतुर्थ पुण्यतिथि पर्यावरण गतिविधि कार्य को समर्पित

आपणी हथाई न्यूज,स्व. श्री फकीरचंद कृष्णादेवी व्यास मेमोरियल संस्थान की ओर से राष्ट्र विचारक,...

Bikaner : समूचे शहर में पानी की व्यवस्था चरमराई हुई, अधिकारियों-कर्मचारियों को कोई सरोकार नही – व्यास

आपणी हथाई न्यूज, स्थानीय बंगला नगर के साथ आज कांग्रेस नेता अरुण व्यास के...

More News Updates !