Bikaner : देशनाेक के राजकीय महाविद्यालय को मिलेगी 5 एकड़ भूमि

आपणी हथाई न्यूज,ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के प्रयासों से राजकीय महाविद्यालय, देशनोक के लिए 5 एकड़ भूमि निशुल्क आवंटित करने की अनुमति राज्य सरकार द्वारा दी गई है। ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि देशनोक नगर पालिका मंडल की 22 नवंबर को आयोजित बैठक में राजकीय महाविद्यालय देशनोक के लिए आईडीएसएमटी योजना के तहत मां करणी आवासीय कॉलोनी के दक्षिण दिशा में स्थित भूमि में से 5 एकड़ भूमि आवंटन किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था।

इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग द्वारा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र प्रेषित करते हुए उक्त प्रस्ताव के तहत 5 एकड़ भूमि निशुल्क आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है तथा आवंटन के पश्चात उपयोग परिवर्तन कराए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय पर ऊर्जा मंत्री भाटी ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हो रहा है। उच्च शिक्षा की दृष्टि से राज्य के पिछड़े क्षेत्रों की श्रेणी में आने वाले श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र में पिछले 8 वर्षों में 4 नए महाविद्यालय खोले गए हैं। वहीं इस दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए 5 एकड़ भूमि निशुल्क आवंटित करने की स्वीकृति दी गई है। इससे महाविद्यालय भवन शीघ्र ही बनने का रास्ता खुलेगा।

Latest articles

पॉलिटिक्स: भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष चौहान ने की नई कार्यकारणी की घोषणा।

आपणी हथाई न्यूज,भारतीय जनता पार्टी, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार...

बीकानेर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 11

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित मदान मार्केट...

Bikaner Crime : चार वारदातों का अंजाम देने वाला झपटमार चढा पुलिस के हत्थे, महंगी बाइक पर रैकी करते समय रहता था टशन में..

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में स्नेचिंग की 4 वारदातों...

Accident : दो कारों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, 2 की मौत, सात जने हुए घायल

आपणी हथाई न्यूज, रविवार शाम करीब 5 बजे सूरतगढ़ नेशनल हाईवे संख्या 62 पर...

Bikaner Crime : महिला यात्री के बस में रखें सूटकेस से जेवरात चोरी,मामला दर्ज

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके के श्रीगंगानगर सर्कल से एक महिला...

More News Updates !