Homeक्राइमBikaner Crime : पीबीएम बना चोरों का आश्रय स्थल ! मरीज के...

Bikaner Crime : पीबीएम बना चोरों का आश्रय स्थल ! मरीज के परिजन की जेब से 50 हजार पार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक ओर परिजन अपने अपनों की जान बचाने की जद्दोजहद में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर शातिर चोरों ने इस मजबूरी का फायदा उठा लिया। पल्लू के पास हुए सड़क हादसे में घायल भंवरलाल के उपचार के दौरान, उनके चाचा हेतराम जाट की जेब से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी चतुराई से 50 हजार रुपये पार कर दिए।

अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर, जहाँ लोग पीड़ा और तनाव में होते हैं, वहाँ इस तरह की वारदात ने अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। बार-बार हो रही इन चोरियों और परिसर में असामाजिक तत्वों के जमावड़े ने आमजन के मन में असुरक्षा का भाव पैदा कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस चौकी में मामला दर्ज करा दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या अस्पताल परिसर मरीजों के लिए सुरक्षित रह गया है?



ताजा खबर