

आपणी हथाई न्यूज,भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास विदेशी नागरिक को पकड़ने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार एक विदेशी नागरिक खाजूवाला मार्केट से होते हुए अंतरराष्ट्रीय बार्डर जा रहा था।स्थानीय लोगों ने विदेशी नागरिक को बार्डर की ओर जाते देखकर पुलिस को सूचना दी।

स्धानीय लोगों की सूचना पर खाजूवाला पुलिस ने विदेशी नागरिक को डिटेन किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर बीएसएफ, सुरक्षा एजेंसीयों व पुलिस के द्वारा संदिग्ध विदेशी नागरिक से पूछताछ की गई है। जानकारी के अनुसार विदेशी नागरिक डेनमार्क का नागरिक है। विदेशी नागरिक के बॉर्डर इलाके में पहुंचना बेहद गंभीर मामला है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पुछताछ व जांच के बाद मामले में खुलासा होगा।




