Homeखटाखट स्टोरीBikaner : होटल की आड़ में चल रहा था ये काम !...

Bikaner : होटल की आड़ में चल रहा था ये काम ! पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल पर छापा मारा। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और लूणकरणसर पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर हंसेरा नहर के पास स्थित होटल में दबिश देकर 7.800 किलो डोडा-पोस्त, 70 पव्वे देशी शराब और ₹18,500 नकद बरामद किए। कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में अवैध रूप से नशीले पदार्थों का कारोबार संचालित होने की जानकारी सामने आई।

 

पुलिस ने मौके से जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या रही।



ताजा खबर