Homeखटाखट स्टोरीPolitics: भाजपा राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल 25 जून को आएंगे बीकानेर

Politics: भाजपा राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल 25 जून को आएंगे बीकानेर

आपणी हथाई politics News,भाजपा राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल 25 जून को प्रातः 11:15 बजे दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा बीकानेर पहुंचेंगे। बीकानेर प्रवास के दौरान वे भाजपा द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय आपातकाल दिवस बैठक को संबोधित करेंगे।

भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि आपातकाल दिवस के अवसर पर आयोजित इस बैठक में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को स्मरण किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया जाएगा।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि संभाग स्तरीय आपातकाल दिवस बैठक में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।



ताजा खबर