Homeखटाखट स्टोरीBollywood : शाहरुख की गणित बिगाड़ने के बाद अब सलमान का नम्बर,...

Bollywood : शाहरुख की गणित बिगाड़ने के बाद अब सलमान का नम्बर, प्रभास की ‘स्पिरिट’ देगी चुनौती

Bollywood आपणी हथाई न्यूज, बीते कुछ सालों में ईद के मौके पर अभिनेता सलमान खान की कई बड़ी फिल्में रिलीज भी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी कर चुकी है। लेकिन इस बार बॉलीवुड के सुल्तान को साउथ के एक्टर प्रभास से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

प्रभास की स्पिरिट 5 मार्च 2027 को रिलीज होने जा रही है। बात करे इस फ़िल्म के निर्देशन की तो एनिमल जैसी फ़िल्म बनाने वाले सन्दीप वांगा रेड्डी टी सीरिज के बैनर के तले इस फ़िल्म को रिलीज करेंगे।

दूसरी ओर सलमान खान की अनटाइटल फ़िल्म की रिलीज डेट ईद पर रखी गई है। इस फ़िल्म में सलमान के साथ साउथ की सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आएगी। इन दोनों फिल्मों के बीच भिड़ंत की खबरों ने बॉलीवुड में खबरों के बाजार को हवा दे दी है।

आपकों बता दे कि इससे पहले प्रभास की सालार पार्ट 1 ने शाहरुख की डंकी को चुनौती दी थी। अब अगर प्रभास की स्पिरिट ईद के मौके पर रिलीज होती है तो सलमान खान की बॉक्स ऑफिस पर गणित बिगाड़ सकते है। हालांकि टी सिरिज के एक प्रवक्ता ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में यह स्पष्ट कर दिया है कि वह स्पिरिट की रिलीज को लेकर एक दम सही रास्ते पर है और फ़िल्म की तय रिलीज डेट में कोई फेरबदल या संशोधन नही होगा।



ताजा खबर