
आपणी हथाई Bikaner न्यूज,नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बार निकाय चुनाव में बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी (आर) पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। इस सिलसिले में पार्टी के जिला अध्यक्ष कैलाश छंगाणी ने कार्यकर्ताओं को मजबूती से चुनावी तैयारियों में जुटने का आव्हान करते हुए कहा, हमारी पार्टी नगर निगम के अस्सी वार्डों में सेवाभावी और जनाधार वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। उन्होने कहा, सिर्फ चुनाव लडना ही हमारा लक्ष्य नहीं है, बल्कि बीकानेर का सर्वागिण विकास और आमजन को समस्याओं से निजात दिलाने के दम पर मैदान में उतरेगें।

लोजपा जिला अध्यक्ष छंगाणी ने कहा बीकानेर शहर न सिर्फ विकास से महरूम है, बल्कि सडक, सफाई, बदहाल ड्रेनेज, बंद पड़ी स्ट्रीट लाईटें और सर्वांगीण विकास को तरस रहा है। हमारी पार्टी किसी विशेष वर्ग के लिये नहीं बल्कि हर वर्ग को राहत दिलाने के संकल्पबद्ध है। उन्होने कहा, हमें उम्मीद ही नहीं, पूरा भरोसा है कि निगम चुनावों में बीकानेर शहर की जनता हमारी पार्टी को अभूतपूर्व समर्थन देगी।

छंगाणी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जोर देकर कहा, चुनावी अभियान में लोजपा (आर) की नीतियों और विकास के संकल्प को जन जन तक पहुंचाना है। लोजपा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बरकत अली, रवि कुमार ओझा, प्रकाश कुमार, गोविन्द, इमरान, कुलदीप तंवर, लक्ष्मण सिंह पंवार, फरमान मुगल, नासीर हुसैन, मुनासिब भिश्ती, सुशीला जनागल, पूजा मेघवाल, ललिता खत्री, सुनिता छंगाणी समेत अनेक कार्यकर्ता आगामी चुनाव की तैयारी में लग चुके हैं।



