
आपणी हथाई Bikaner न्यूज,नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर के नोखा क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ तीन आरोपियों को दबोचा है। जानकारी के अनुसार नोखा पुलिस ने करीब 7 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार भी जब्त की है। मादक पदार्थों के खिलाफ बीकानेर पुलिस का लगातार एक्शन जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है, मादक पदार्थ तस्कर नेटवर्क को लेकर बड़े खुलासे होते की संभावना है।




