

आपणी हथाई Rajasthan न्यूज,राजस्थान में पंचायत राज चुनाव 2026 की तारीखों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 3 बजे जयपुर स्थित शासन सचिवालय के विकास खंड में पंचायती राज सभागार में होगी।प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचायत चुनाव से जुड़ी अहम घोषणाएं होने की संभावना है। माना जा रहा है कि आयोग चुनाव कार्यक्रम, मतदान के चरणों और अन्य तैयारियों को लेकर जानकारी दे सकता है। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार से आचार संहिता लग सकती है।




