

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता भंवर सिंह भाटी के पिता रघुनाथ सिंह भाटी का शनिवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

रघुनाथ सिंह भाटी कांग्रेस से लंबे समय तक जुड़े रहे और पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने प्रधान के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई और क्षेत्र की राजनीति में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। वे कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव भी लड़ चुके थे।

रघुनाथ सिंह भाटी के निधन की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। नेताओं ने उनके निधन को कांग्रेस और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।



