Homeखटाखट स्टोरीBikaner : सैलून में घुसकर हेयर ड्रेसर से मारपीट, जान से मारने...

Bikaner : सैलून में घुसकर हेयर ड्रेसर से मारपीट, जान से मारने की धमकी; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर शहर में एक सैलून के अंदर घुसकर हेयर ड्रेसर का काम करने वाले दलित युवक के साथ मारपीट करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। मारपीट की यह पूरी घटना सैलून में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है, जिसका फुटेज भी अब सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की कार में सवार होकर पहुंचे कुछ लोग सीधे सैलून में घुस गए। यहां उन्होंने युवक के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। अचानक हुई इस घटना से पीड़ित युवक सहम गया। मामले में पीड़ित की ओर से पंकज विश्नोई सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पुलिस को दी गई है।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। फिलहाल पीड़ित को पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा का इंतजार है।

 



ताजा खबर