Homeखटाखट स्टोरीWeather: बीकानेर में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

Weather: बीकानेर में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

आपणी हथाई Weather न्यूज, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र ने प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम परिवर्तन को लेकर दो घंटे पहले चेतावनी जारी की है। 14 नवंबर को शाम 5 बजे जारी मौसम चेतावनी के अनुसार, बीकानेर, जैसलमेर और फलोदी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। संबंधित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद बीकानेर में तेज हवाओं के साथ बारिश आने से मौसम बदल गया।

मौसम विभाग ने लोगों को मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा सावधानी बरतने की सलाह दी है।



ताजा खबर