Homeक्राइमBikaner: बीकानेर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, हथियार बंद A श्रेणी नाकाबंदी लगातार...

Bikaner: बीकानेर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, हथियार बंद A श्रेणी नाकाबंदी लगातार की कार्रवाई

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,  बीकानेर में पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 250 वाहनों के चालान काटे है। जानकारी के अनुसार आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर की गई हथियार बंद A श्रेणी नाकाबंदी में पुलिस ने काले शीशे ,  बिना नंबरी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध 250 से अधिक चालान काटे हैं, वही शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 26 वाहन जब्त कर 185 mv act की कार्यवाही कर कई लोगो को पाबंद किया गया है।

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार पुराने मुकदमों में चालान शुदा और हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध अभियान चला कर शहर के सभी थानों में कुल 79 HS से पूछताछ कर 40 के विरुद्ध पाबंदी की कारवाई की गई है । गत रात्रि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 26 लोगो के विरुद्ध 60 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।



ताजा खबर