Homeखटाखट स्टोरीBikaner : काम करते समय 22 वर्षीय युवक आया करंट की चपेट...

Bikaner : काम करते समय 22 वर्षीय युवक आया करंट की चपेट में, दर्दनाक हादसे में मौत

Bikaner आपणी हथाई न्यूज,श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रीडी गांव में शुक्रवार रात बिजली के करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवा किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई।

जानकारी के अनुसार रीडी निवासी खेताराम अपने पैतृक खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन उसे तुरंत श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाने के एसआई मोहनलाल के अनुसार इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई शिवदयाल जाट ने मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।



ताजा खबर