


आपणी हथाई Bikaner न्यूज, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, वायु सेना नाल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्राचार्य दिलीप सिंह राजपुरोहित के कुशल मार्गदर्शन, शिक्षकों के समर्पित प्रयासों तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के चलते विद्यालय का शानदार परिणाम रहा
विद्यालय की छात्रा शिवानी पुरोहित ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा रिधम ने 93.8 प्रतिशत, मनीषा ने 93.4 प्रतिशत, यशस्विनी ने 92 प्रतिशत, वर्षा पुरोहित ने 91.1 प्रतिशत, मुस्कान मीणा और अर्जुन गहलोत ने 90.8-90.8 प्रतिशत तथा हर्षित ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के कुल सात विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए, जबकि 70 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का परिचय दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह राजपुरोहित ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, अनुशासन, नियमित अध्ययन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।


