आपणी हथाई न्यूज,नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 73 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दीपक पारीक का चुनाव अभियान लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में वार्ड से बसपा प्रत्याशी रहे रविन्द्र कुमार सारस्वत भी दीपक पारीक के साथ चुनावी मैदान में नजर आए और वार्डवासियों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
रविन्द्र कुमार सारस्वत ने वार्ड के विकास और क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर दीपक पारीक के साथ मिलकर काम करने की बात कही। उन्होंने वार्डवासियों से आगामी चुनाव में दीपक पारीक को विजयी बनाने की अपील की।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास का रोडमैप सामने रखा। उन्होंने कहा कि वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
पारीक ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार उपलब्ध रहने का प्रयास किया जाएगा।
चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया तथा मतदाताओं से दीपक पारीक के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने और प्रचार अभियान को गति देने पर जोर दिया गया।


