जोशी का पता बताने वाले को 50 का इनाम, प्रशासन ने पहले ही कर दिया फरार घोषित - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, March 10, 2026
Homeखटाखट स्टोरीजोशी का पता बताने वाले को 50 का इनाम, प्रशासन ने पहले...

जोशी का पता बताने वाले को 50 का इनाम, प्रशासन ने पहले ही कर दिया फरार घोषित

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राजस्थान यूनिट ब्रांच ने दौसा के जिला कलेक्टर कमर जमान चौधरी को एक पत्र लिखकर एक भगौड़े अपराधी की सूचना देने की बात कही है। मेडिकल एसोसिएशन ने शिवशंकर उर्फ बाल्या जोशी की सूचना मुहैया करवाने की मांग की है। राजस्थान की मेडिकल एसोसिएशन जोशी की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए का नकद इनाम भी देगी। जोशी के खिलाफ दौसा के लालसोट में एफआईआर भी दर्ज है।

- Advertisement -Ads

जोशी को स्थानीय प्रशासन ने पहले ही फरार घोषित कर रखा है। जोशी दौसा की डॉक्टर अर्चना शर्मा सुसाइड केस में आरोपी है। जोशी भाजपा का स्थानीय नेता है। जोशी पर ही मुआवजे का झूठा लालच देकर डॉक्टर अर्चना शर्मा पर हत्या का केस दर्ज करवाने का आरोप है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर