Bikaner : देर रात करंट की चपेट से 6 गायों की मौत, निजी बिजली कम्पनी BKESL पर लापरवाही का आरोप - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : देर रात करंट की चपेट से 6 गायों की मौत,...

Bikaner : देर रात करंट की चपेट से 6 गायों की मौत, निजी बिजली कम्पनी BKESL पर लापरवाही का आरोप

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में देर रात जस्सूसर गेट के बाहर सारण पेट्रोल पंप के पास करंट की चपेट में आ जाने से एक साथ 6 गायों की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के नजदीक सरस डेयरी के बूथ पर करंट फैल गया और इसकी चपेट में बेजुबान गायें आ गयी और देखते देखते ही गायों ने दम तोड़ दिया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पार्षद शिव शंकर बिस्सा पहुंचे और मौके पर से विद्युत सप्लाई बन्द की कार्रवाई करवाई। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों के साथ साथ नयाशहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने इस घटना को लेकर बीकानेर में कार्यरत निजी बिजली कम्पनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए वही पार्षद शिवशंकर बिस्सा ने इसे निजी बिजली कम्पनी की घोर लापरवाही माना है जिसकी वजह से 6 बेजुबान पशुओं की मौत हो गयी।

- Advertisement -Ads

अब जानकारी मिल रही है कि एक गाय पास में बने नाले में भी मृत पाई गई है। जिसे बाहर निकालने के प्रयास किये जा रहे है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर