


आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक रहे भुवनेश्वर रंगा ‘भोम जी’ का आज देर रात 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे भोम जी ने आज देर रात अंतिम सांस ली। भुवनेश्वर रंगा न केवल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता थे, बल्कि उनकी पहचान एक निष्ठवान संघ स्वयंसेवक के रूप में भी थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रसार में समर्पित कर दिया।
भोम जी पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनका इलाज चल रहा था। भोम जी का जाना बीकानेर भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का झंडा थामे रखा और कई युवा नेताओं को राजनीति की बारीकियां सिखाईं। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9:00 बजे रामदेव पार्क के पास से रवाना होगी और दाह संस्कार फरसोलाई शमशान गृह में होगा।


