


आपणी हथाई न्यूज,प्रसिद्ध जन-आस्था के केंद्र श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी 27 मार्च (शुक्रवार) को प्रभु की विशेष सेवा-पूजा और तिलक का विधान किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन के कारण भक्तों के लिए दर्शन व्यवस्था में अस्थाई बदलाव किया गया है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने जानकारी दी कि 26 मार्च की रात 10 बजे से लेकर 27 मार्च की शाम 5 बजे तक बाबा श्याम के पट आम दर्शनार्थियों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस निर्धारित समय के बाद ही मंदिर पहुँचें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


